Showing posts with label बाल. Show all posts
Showing posts with label बाल. Show all posts

Rice Super Food Double Your Energy - सुपरफूड चावल का पानी के है चमत्कारी फायदे चेहरे से हट जाएंगे बुढ़ापे के निशान

चावल का पानी अर्थात राइस वॉटर इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में माड़ कहते है, इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद है! शरीर की त्वचा और बालों के लिए बहूत अधिक लाभकारी है! इसके प्रयोग से बढती उम्र के निशान चेहरे पर से हटा सकते है!

चावल का पानी 2 तरीके से बनाया जाता है! Super Food Rice Water

पहला उपाय है : सबसे पहले कच्चे चावल को लगभग आधा घंटा या रात भर के लिए भिगोकर रख दें! अब चावल को छानकर पानी अलग कर लें! अब चावल का पानी प्रयोग करने के लिए तैयार है!
दुसरा तरीका है : पहले चावल को प्रेशर कुकर के स्थान पर किसी पतीले में बनाएं! और जब चावल पाक जाएँ तो उसमे से पानी अर्थात माड को अलग बर्तन में निकाल लें! आपके लिए मिल्की सफ़ेद रंग का चावल का माड तैयार है! ये बहूत से जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है!


विटमिन्स से भरपूर होता है!

माड अर्थात राइस वॉटर ये त्वचा के लिए सुपरफूड है! बहूत सारे विटामिन और मिनरल्स मोजूद होते है! इसके अलावा इसमें फेरुलिक ऐसिड भी होता है जिसके कारण ये पूरी तरह से ऐंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है!

चेहरे पर नहीं दिखेंगे उम्र के निशान

इस माड को टोनर या फेशियल क्लेंजर की तरह प्रयोग कर सकती है! इससे स्किन को टाइट रखने और चेहरे के पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है! जब स्किन की कसावट कम होने लगती है तो चेहरे पर झुर्रिया आने लगती है और उम्र के निशान दिखने लगते हैं! इस माड में उपस्थित ऐंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा की कसावट को बनाये रखने में मदद करता है!

कील-मुंहासे होंगे दूर

चावल का पानी का निरंतर प्रयोग करते रहने से चेहरे पर मुहासे, दाग धब्बे नहीं होते है! त्वचा कोमल, चमकीली और मुलायम हो जाती है!

त्वचा पर कैसे करें इस्तेमाल?

साफ़ रुई लेकर उसे चावल के पानी में भिगोकर हलके हाथों से चेहते पर लगायें! इसे किस्सी खली बोतल में भरकर स्प्रे नोज़ल की मदद से त्वचा पर स्प्रे भी कर सकते है! इसे निरंतर इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम हो जाएगी और किसी भी तरह के मॉइश्चराइजर को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

बालों के लिए फायदेमंद

चावल के पानी में जो कार्बोहाइड्रेट होता है उसे इनो-सिटॉल कहा जाता है! इसकी वजह से बालो को मजबूती मिलती है!और बालों में घर्षण कम होता है! जिसके कारण बाल मुलायम रहते है और उनमे लचीलापन बना रहता ही! इससे बालों को धोकर शैम्पू या कंडिशनर की तरह भी प्रयोग कर सकते है! जिससे बालों में प्राकृतिक चमक बनी रहती है!

गंजे सर पर बाल उगाने के आयुर्वेदिक तरीके Ganje Sir Par Baal Uagaye - How to Grow New Hair

अगर आप गंजे सर से परेशन है और आपके सर के बाल झड गए है तो उन उड़े हुए बालो को दुबारा उगाने का ये उपाय करें जो आपके बालो के लिए बहूत कारगर है ये प्राकृतिक उपाय बिना किसी नुकसान के आपके गिरते हुए बालो को झड़ने से रोकेंगे और उन्हें दुबारा से उगाने में बहूत मदद भी करेंगे!

गंजेपन के कामयाब घरेलु उपाय: Treatment For Hair Loss Home Remedies

धनिया के पत्तो का रस: ताजे हरे धनिया का ताजा रस निकाल लें और उसे सर के उस हिस्से पर लगायें जहा से बाल झड गए है! धनिया के पेस्ट को गंजे वाले स्थान पर लगाने से सिर में बाल आने लगते है! ये उपाय 4 से 6 महीने करें!

प्याज का रस: प्याज के रस को निकाल कर उसे अपने सर में उस थान पर लगाएँ जहा पर पहले बाल थे इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा, ध्यान रखें के रस ताजा ही हो! ये उपाय आपको रोज करना है और 4 से 6 महीनो में आपको बहूत असर दिखेगा!

अरंडी के पत्ते का पेस्ट: अगर आप अरंडी के पत्तो का पेस्ट बनाकर उसे सर के गंजे भाग़ में रोजाना कुछ महीने तक लगाएंगे तो इससे गंजापन ख़त्म हो जायेगा और नए बाल उगने लगेंगे! अरंडी का शुद्ध तेल भी प्रयोग कर सकते है ये बालो को गिरने से रोकेगा!

कड़ी पत्ते का पेस्ट: कड़ी पत्ते का पेस्ट बना कर उसे गंजे सर में लगायें ये रामबाण की तरह काम करता है रोजाना कुछ महीने तक लगायें! इससे गंजापन दूर होता है और नए काले बाल निकलने लगते हैं!

मेथी के दानें: मेथी के दानो को पीसकर उसका पाउडर बना लें उसके बाद उस पाउडर में थोडा पानी मिलाकर लेप बनाकर सर में लगाए ये गंजापन दूर करता है और बालो को टूटने से रोकता भी है!

ये सारे उपाय बालो को गिरने से रोकते है और गंजापन ख़तम करने में कारगर भी है बालो को जड से काला घना मुलायम बनाते है जिससे आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी!




दाढ़ी और मूंछ के सफ़ेद बाल काले करने के अचूक चमत्कारी तरीके देखे हिंदी में How to Make My Mustache Darker

अगर आप अपनी दाढ़ी मूछ के बालो से जल्दी व कम उम्र में ही सफ़ेद होने से परेशान है तो उन्हें दुबारा से प्राकृतिक तरीके से काला करने के लिए देखे ये घरेलु उपाय! जो बिना किसी नुकसान के आपको दुबारा से जवान महसूस कराएँगे!


दाढ़ी मुछ को काला करने के लिए ये आसान उपाय करें :

ये कुछ प्राकृतिक तरीके है जो आपके चेहरे की सुन्दरता को पहले की तरह काले घने दाढ़ी मुछ से युक्त और आकर्षक बना देंगे!

  1. फिटकरी और गुलाब जल लगाएं
  2. रोजाना पुदीने की चाय पियें
  3. दाल और आलू का पेस्ट लगायें ये बहूत लाभकारी है
  4. कड़ी पत्ते का पानी सेवन करें
  5. आवंला जूस बहूत लाभकारी होता है इसका प्रयोग रोजाना करें 
  6. नारियल का तेल और कड़ी पत्ता का रयोग भी विशेष लाभ देता है दाढ़ी मूछ के बालो को फिर से काला बनाने में. 
ये तरीके रोजाना नियमित तरीके से करने पे आपको जल्द ही लाभमिलेगा इस बात का ध्यान रखे की प्राकृतिक तरीके थोरी देर से असर करते है लेकिन बिना नुक्सान पहुचाए सारी समस्याओं को दूर भी जरूर करते है! इसलिए पूरे विश्वास से ये उपाय करें और लाभ उठायें

मजबूत बालों के लिए टॉप 10 हेयर पैक- Top 10 Hair Pack For Strong Hair Treatment

दोस्तों, अक्सर नहाने के बाद और बालों में कंघी करते समय आपने अपने बालों को टूटते हुए जरूर देखा होगा और आपको गुस्सा आया होगा और दुख भी हुआ होगा! लेकिन अब आपको परेशान या दुखी होने की जरूरत नहीं है! मैंने आपके लिए कुछ खास प्रकार के अचूक उपाय हेयर फाल (Hair Fall) से बचने के लिए जुटाए है!


हेयर फाल: बाल क्यों झड़ते है? Hair Fall Reason

बालों के टूटने के वैसे तो कई कारण हो सकते है अगर आपके बालअधिक मात्र में टूटते हों तो इसका मुख्या कारण निम्न हो सकता है:
  • अधिक तनाव लम्बे समय तक होना- High tension and depression.
  • किसी बीमारी के कारण - Any disease also affect on hair.
  • तली-भुनी चीजे खाने की वजह से- Oily and highly fried oily food.
  • कुपोषण भी वजह हो सकता है - many children and people are suffering from malnutrition and it may be also a big reason.
  • नशीले पदार्थो; शराब,गंजा एस्यादी का सेवन करने पर- Taking drink, drugs and smoking etc.

हेयर पैक हेयर फाल रोकने के लिए; Hair Pack For Hair Fall

  • नारियल के तेल में निम्बू का रस मिलाकर अपने बालों के जड़ो में सब जगह अच्छी तरह हलके हाथों से लगाए, इससे बाल मजबूत होने लगेंगे और उनका झाड़ना भी रुकेगा!
  • कच्चे अंडे में निम्बू कर रस मिलकर फेंट ले और फिर  उसे अपने बालों में लगाकर मसाज करें, आपके बाल मजबूत और चमकदार होंगे और बालों से रुसी ख़तम हो जाएगी!
  • हरा घनिया पीसकर अच्छी तरह उसका जूस निकाल ले और फिर उसे नियमित रूप से रुई के जरिये या फिर हाथों से अपने बालों में लगा कर मसाज करें!
  • नारियल के तेल में सूखे आंवले के 3-4 बड़े टुकडो को डालकर उसको उबाल लें फिर उसे अपने बालों में लगा कर हलके हलके मसाज करें! बालों का झाड़ना रुक जायेगा और उनमे मजबूती भी आयेगी!
  • बाल धोने से पहले आंवले का पाउडर लेकर उसे निम्बू के रस में मिलकर अच्छे से पेस्ट बनाए और फिर उस पेस्ट को बालों को घोने में प्रयोग करें आपके बालों का झड़ना रुक जायेगा!
  • नीम के तेल में नारियल का तेल मिलकर उससे स्कैल्प का मस्साज हलके हेक करें आपके बाल जड़ से मजबूत हो जायेंगे!
  • सरसों के तेल में मेहँदी की ताज़ी पत्तियों को डालकर उसे उबाल लें और उसके बाद उसे अपने बाल में हलके मालिश करें इस प्रकार आपके बाल धीरे धीरे गिरने बंद हो जायेंगे!
  • एलोवेरा का रस अथवा जैल से रोजाना स्कैल्प की मालिश करें बालो की जड मजबूत होंगी और टूटना भी रुकेगा!
  • शहद में अंडे के पीले भाग को फेंट ले और फिर उसे स्कैल्प पर ठीक प्रकार से लगाए उसके लगभग 20 मिनट के बाद शम्पू से बालों को घो ले केशों का टूटना रुक जायेगा!
  •  नीम के पत्तो को पानी में लगभग एक घंटे तक उबाल कर छान ले और फिर उसको ठंडा कर ले, नहाने से पहले अपने केश को उस पानी से धो ले!

सफ़ेद बालो का इलाज और छुटकारा पाए- How To Get Long, Shiny Black Hair Ayurvedic Upay Hindi Me

सफ़ेद बालो से अक्सर लोग परेशान रहते है और इनके लिए लोग न जाने क्या क्या उपाय करते है! उम्र के बढ़ने का असर के ये प्रमुक लक्षण माने जाते है! हर व्यक्ति सदा जवान दिखने के लिए बालो को कला करता है और चाहता है की उसकी त्वचा भी हमेशा कसी रहे! सफ़ेद बालो से मुक्ति पाने का प्राकृतिक तरीके से इलाज कैसे किया जाए आइये जानते है!

प्राकृतिक तरीको से सफ़ेद बालो को काला कैसे करे?

How To Get Black Hair?- अक्सर 40 साल की उम्र से लोगो के बालो में सफेदी दिखाई देने लगती है, लेकिन आजकल छोटी उम्र में भी बछो और नौजवानों के युवा भी बालो के सफ़ेद होने की समस्या से अक्सर परेशान दिखाई देते है! ये बहूत परेशानी की बात है! बालो के सफ़ेद होने की कई वजहे हो सकती है, जब व्यक्ति के शरीर में बालो को काला रखने वाला तत्व मेलनिन किसी वजह से कम मात्र में बनता है या बालो तक नहीं पहुच पाटा तो बालो के रंग में सफेदी दिखने लगती है!

ऐसा क्यों होता है
  • ऐसा शरीर व बालो में पोषक तत्व की कमी और कभी कभी अनुवांशिक कारणों की वजह से भी होता है! 
  •  तम्बाकू, गुटका, शराब इत्यादी नशीले पदार्थो का सेवन करना
  • मानसिक और भावात्मक वजहे भी होती है
  • तनावपूर्ण जीवन यापन करने से भी बालो का रंग सफ़ेद होने लगता है
  • बाहरी खाना खाने और पिज़्ज़ा, मोमोज, कोल्ड ड्रिंक्स व बर्गर इत्यादी के सेवन से बालो में असमयिक सफेदी पड़ने लगती है
  • कम सोने से, नियमित भोजन न करने से, भी ऐसा होता है
  • दूषित वातावरण भी इसकी वजह बन सकते है
आइए, आपको सफ़ेद बालो से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे और उपचार बताते है

नारियाल और नीबू का रस

इस्तेमाल कैसे करे- एक भाग नीबू का रस और दो भाग नारियल का तेल मिला कर इसे बालो में अच्छी तरह नियमित मालिश करे! सर की त्वचा का रक्त संचार बढाने के लिए इसका उपयोग लाभकारी होता है, इसमे मौजूद बायोटीन नमी और दुसरे तत्व पाए जाते है बालो को सफ़ेद होने से रोकने में ये बहूत फायेदेमंद होते हाउ ये बालो को मुलायम और मजबूत बनाते है!

करी पत्ता

बालो की जड़ो को मजबूत बनाने के लिए इसका प्रयोग फायदेमंद होता है
इस्तेमाल कैसे करे- करि पते और नारियल के ताल को हल्के तेल में गरम करके (जब तक पते चटखने न लगे!) उसके बाद छान कर इससे बालो की जड़ो में करीब 30-45 मिनट तक मालिश करे ऐसा हफ्ते में 2 बार नियमित करने से लाभ मिलता है

चाय व काफी

इससे बालो को प्राकृतिक रंग मिलता है
इस्तेमाल कैसे करे- काफी पाउडर या फिर चाय की पत्ती को डालकर १० मिनट तक गरम करे! उसके बाद काला रंग पाने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग करे और बालो का भूरा चाहते है तो काफी पाउडर का उपयोग करे!

काला तिल

हर सुबह खाली पेट कच्चे तिल को पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है इसके इस्तेमाल से बालो का रंग काला होने लगता है!

काला गुड

काले गुड में बहूत तम्बा होता है और या बालो को कला बनाने वाले तत्वों को बनाने में मदद करता है!
इस्तेमाल कैसे करे- कुछ महीनो तक नियमित रूप से रोज सुबह एक चम्मच काला गुड खाने से बाले काले होते है!

प्याज का रस या पेस्ट

या बालो को पोषण प्रदान करता है, एक कटोरी में प्याज का पेस्ट बनाकर बालो में लगाए और एक घंटे बाद धो ले कुछ महीने ऐसा करने से बाल स्वतः ही काले होने लगते है!


मेहँदी और तेजपत्ता

दो कप पानी में अध कप सुखी मेहँदी और तेज पत्ता मिलकर उबाले! उसके बाद जब ठंडा हो जाए तो छान ले, अपने बालो को शैम्पू से धो कर बालो में इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक लगा कर रखे! फिर इसे धो ले ऐसा हर हफ्ते करे तो आपके बाल काले हो जायेंगे!

चोलाई

इसके पत्तो को पीसकर पेस्ट बनाये और फिर बालो में लगा ले इससे आपके केश काले होंगे और उनका विकास भी होगा!

शिकाकाई

इसे 8 घंटे तक भिगोकर रखे फिर पानी में उबालकर बालो को नियमित प्रकार से इससे धोए! या सफ़ेद केशो को उसका प्राकृतिक रंग फिरसे प्रदान करता है!

ये उपाय आपके बालो को न सिर्फ काला रंग वापस प्रदान करते है बल्कि बालो को स्वस्थ, मुलायम, लम्बा   और घना भी बनाने में मदद करते है! तो दोस्तों ये साधारण से और सस्ते उपाए अपनाइए और फिर से जवान और खूबसूरत काले, घने मुलायम बालो का आनंद लीजिये, ये तरीके किसी भी तरह के साइड इफ़ेक्ट या हानी नहीं पहुचाते है!

बालो को घना और मुलायम कैसे बनाये How To Have Long Black, Shinning & Strong Hair in Hindi

हर किसी की चाहत होती है के उसके बाल घने मुलायम और चमकदार दिखे! बाल न हो तो क्यक्ति की खूबसूरती को जैसे ग्रहण लग जाए! बरसो से लोग घने मुलायम और काले बालो के लिए न जाने क्या क्या करते आये है! अगर आपको भी घने मुलायम बालो की चाहत है तो आपको इसके लिए कुछ प्रयास भी करने होंगे!

बेजान, पतले बालो को घने और मुलायम कैसे बनाए?

बालो से जुड़े सबसे आम सवाल है - मेरे बाल घने कैसे दिखेंगे? बालो की खूबसूरती से लेकर आपके जीन्स तक कई चीजो पर निर्भर करती है! कई बार बालो की बिगडती सेहत का कारण हमें तमाम कोशिशो के बाद भी पता नहीं चलता! अधिकांश लोग बालो के टूटने की समस्या से कभी-न-कभी पीड़ित होते है!

Lambe Kale ghane balo ka Achuk Nuskha Ayurvedic Upay Video Dekhe
(Video By Health&Cure YouTube Channel)

कैसे अपने बालों को हमेशा घाना रखा जाए आइये जाने-

बालो को दे सुरक्षा कवच

अगर अपने बालो को घाना बनाना है तो उन्हें सुरक्षा कवच दे! बाल सूरज की रौशनी, गन्दगी जैसी चीजो से आसानी से ख़राब हो जाते है! खूबसूरत और घने बाल चाहिए तो उसकी अनदेखी करना बंद कीजिये! अगर काफी देर के लिए धुप में वक्त बिताने वाले है तो हैट या स्कार्फ पहनकर बहार निकालिए! अगर तैराकी करने जा रहे है तो फिर हेयर कैप पहनना न भूले!

हीट स्टाइलिंग से बचे

अपने बालो को प्राकृतिक रूप से घना बनाने के लिए हीट स्टाइलिंग कम-से-कम करे! जितनी बार आप straightener, ब्लो ड्रायर, या फिर कर्लिग आयरन का इस्तेमाल करते है, उतनी बार आपके बालो को नुक्सान पहुचता है! अगर आप इनका इस्तेमाल कम नहीं कर सकते है तो कम-से-कम तापमान पर इन्हे इस्तेमाल  करे! साथ ही हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स का भी बालो पर इस्तेमाल करे!

बालों को दे भीतर से पोषण

बाल भी घने और सेहतमंद दिखेंगे, जब उने भीतर से पर्याप्त पोषण मिलेगा! आपके शरीर और त्वचा की तरह आपके बालो को भी पोषण की जरूरत होती है! घने और सेहतमंद बालो के लिए अपने भोजन में प्रोटीन से भरपूर खाद पदार्थो जैसे मछली, सी-फ़ूड, अंडा, दूध, और दूध से बने अन्य प्रोडक्ट आदि को शामिल करे! इसके अलावा आयरन युक्त खाद्या पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों को भी अपनी डाइट का नियमित तौर पर हिस्सा बनाए! जरूरी विटामिन्स के लिए नियमित रूप से फलो का सेवन करे! साथ ही पानी भी भरपूर मात्रा में पिये! ये पोषक तत्व आपके बालो की सेहत दुरुस्त करेंगे!

रूटीन में लाये बदलाव

बालो में शैम्पू करने के रूटीन में बदलाव लाकर भी आप अपने बालो को घना बना सकती है! सप्ताह में सिर्फ दो बार बालो में शैम्पू करे! शुरुआत में आपके बाल थोड़े तेलिए लग सकते है, पर धीरे-धीरे बाल इस नई रूटीन में एडजस्ट कर जायेगा! इसके आलावा कभी-कभार सिर्फ अंडे से बालो को साफ़ करे! इसके लिए 2 अन्डो को अच्छी तरह से फेंटकर उसे शैम्पू की तरह इस्तेमाल में लाये! अंडा न सिर्फ आपके बालो को पोषण देगा, बल्कि भरपूर प्रोटीन की वजह से आपके बाल घने भी दिखेंगे!

गीले बालो से पेश आये प्यार से

अगर घने बालो की तमन्ना है तो खासतौर पर अपने गीले बालो से प्यार से पेश आये! अगर आप गीले बालो में तेजी से कंघी करेंगे तो इस बात की काफी आशंका है की आपके बाल टूटेंगे और पतले हो जायेंगे! गीले बालो में हमेशा चौड़ी कंघी इस्तेमाल करे!

तनाव से दूर रहे

बालो के गिरने औरपतले होने का एक बड़ा कारण तनाव भी है! तनाव से शरीर के भीतर हारमोन का संतुलन बिगड़ने लगता है! यह असंतुलन अगर लम्बे वक्त तक कायम रहता है! तो इसका असर हमारे बालो पर नजर आपने लगता है! अपनी सेहत के साथ-साथ बालो की सेहत के लिए भी तनाव से दूर रहने की कोशिश करे!

बालो को सुखाये ऊपर से नीच

अपने पतले बालो अगर आपको झटपट घना बनाना है तो शैम्पू करने के बाद उसे ऊपर से नीचे की ओर सुखाय! सर को जमीन की ओर झुकाए और हेयर ड्रायर की मदद से सबसे कम तापमान पर बालो को सुखाए इससे बाल सर में चिपकेंगे नहीं और घने नजर आएंगे!